अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अनिल कुमार यादव ने थाना दियोरिया कला का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

 

अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अनिल कुमार यादव द्वारा थाना दियोरिया कला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया थाना के मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, थाना कार्यालय, कर्मचारी बैरक, महिला बैरक, साइबर महिला हेल्पडेस्क, शौचालय, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके कार्यो की जानकारी कर समस्त पुलिस कार्मिकों से शस्त्रों की साफ-सफाई व सिखलाई एंव बीटबुक के सम्बन्ध में जानकारी कर आवश्यक निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण कर समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों को अद्यावधिक कराये जाने एंव अभिलेखों का रख-रखाव सही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना दियोरिया कला को निर्देशित किया।थाने पर निस्तारण योग्य लम्बित मालमुकदमाती व लावारिस वाहनों का अभियान चलाकर निस्तारण करने एवं विभिन्न शिकायत सम्बन्धी पोर्टल जैसे आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, चरित्र सत्यापन, सीसीटीएनएस आदि के सम्बन्ध में जानकारी कर समयावधि के अन्तर्गत विधिक निस्तारण के निर्देश दिये। समस्त विवेचकों का अर्दलीरूम किया गया, विवेचकों को लम्बित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिये गये।
जिला पीलीभीत से वेद प्रकाश की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *