मंत्री नंदी ने नव-वर्ष के मौके पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

 

लखनऊ: दिनांक: 31 दिसम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नव-वर्ष के आगमन के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगलमय कामना की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आने वाला नव-वर्ष 2024 सभी के लिए खुशियों और उल्हास भरा हो।
आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मंत्री श्री नंदी ने अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों में नये वर्ष में और गति आयेगी। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *