पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

 

लखनऊ: दिनांक: 31 दिसम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नव वर्ष पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दिये गये शुभकामना संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारे देश का गौरवशाली अतीत एवं सांस्कृतिक एकता सभी के लिए प्रेरणा का óोत है। नये वर्ष पर देशवासियों को गर्व करने लायक विभिन्न उपलब्धियां मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की गई है। पूरी दुनिया ने मा0 मोदी की दूरदृष्टि का लोहा माना है। आज भारत बोल रहा है, दुनिया ध्यान देकर सुन रही है। जमीन से आसमान तक बड़ी-बड़ी उपलब्धियां भारत की झोली में है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि भारत आजादी के अमृतकाल समाप्त होने तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। इसके साथ जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा। इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और जी0डी0पी0 बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का श्रेष्ठतम योगदान दें। उन्होंने नव वर्ष पर कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *