जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व 200 बेड भवन की प्रगति, दिए निर्देश।
आदर्श उजाला ब्यूरो, पीलीभीत।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन 200 बेड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान लेक्चर हाॅल व प्रधानाचार्य कक्ष में कराये गये कार्यो देखा, कार्य पूर्ण पाए गये। इसके साथ ही मेडिकल कालेज में निर्माण कराये जा रहे मल्टीपरपज हाॅल व ओपन एयर थिएटर के निर्माण की मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली मल्टीपरपज हाॅल को 03 माह में कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन 200 बेड भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डो का निरीक्षण किया तथा ब्रिक से बनाई गई दीवारों में मसाला भरने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने प्लास्टर की गुणवत्ता परखी एवं कराये जा रहे कार्यों में फिनिशिंग लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल निकासी हेतु नाला निर्माण कराने हेतु कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि अतिरिक्त लेबर लगाकर कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। समस्त कार्य माह मई तक समस्त कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि समस्त कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित संस्था के अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।