ब्यूरो चीफ जान मोहम्मद
शुक्रवार शाम समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी का उतरौला प्रथम आगमन पर तहसील के सामने स्थित सपा कार्यालय पर सपा नेता डॉ एहसान खान, पूर्व जिलाध्यक्ष परशू राम वर्मा, सैयद समीर रिज़वी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद समी, जिला उपाध्यक्ष सादिक अली, हाजी मोहम्मद शमीम खान, महेश यादव, मनोज यादव, मोहम्मद अबरार, परस राम बौद्ध, आदिल हुसैन द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड तसलीम खान, गोंडा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी मसूद आलम खान, पूर्व मंत्री मुनीर खान व अन्य नेताओं का भी सपा नेता डॉ एहसान खान एवं सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी ने सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व नेताओं से औपचारिक भेंट कर उनके साथ बैठक किया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर अध्यक्ष, हाजी मोहम्मद शमीम खान व वर्तमान नगर अध्यक्ष मोहम्मद समी ने किया। सपा माइनॉरिटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने कहा कि अल्पसंख्यकों, दलितों व पिछड़ों का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। समाजवादी पार्टी ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी पार्टी है। अन्य पार्टियां चुनाव में इन्हें सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल करती हैं। चुनाव खत्म होने के बाद अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। मुल्क के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। भाजपा के कारण संविधान को खतरा पैदा हो गया है।
भाजपा ने अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को बर्बाद करने के साथ नौजवानों के जीवन में अंधकार ला दिया है। उन्होंने
पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत करके पार्टी के लिए कार्य करने को कहा। कार्यकर्त्ताओं से पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। सपा नेता डॉ एहसान खान ने पार्टी को मजबूत करने और पार्टी में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने पर बल दिया। समाजवादी विचारधारा जन जन तक पहुंचाने और लोक सभा चुनाव में मेहनत कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताने का आह्वान किया। इस दौरान
डॉ अताउल्ला खान, डॉ रफीउल्ला खान, हेलाल रिज़वी, पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक खान, आबिद अली शाह, सलाहुद्दीन खान सल्लू, सभासद मोहम्मद अल्ताफ, अशफाक अहमद, फ़िरोज़, लल्लू अंसारी, असलम मोईन, मोहम्मद अतीक, सईद सिद्दीकी, डॉ वारिस अली, मुनीर पाशा, सुमिरन मौर्य , मेवा लाल यादव, हृदय राम यादव, आफाक रज़ा, अय्यूब खान, दानिश रिजवी, मोनू खान, विकास गुप्ता, कलीमुल्ला, शादाब माविया, सलीम, मोहम्मद इसराईल शाह, मोहम्मद अली शाह,काज़ी सोहैल अहमद समेत आदर्श उजाला की टीम वा अन्य लोग मौजूद रहे।