महाराजगंज/रायबरेली। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज स्थित सूर्य मैरिज लॉन में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और पार्टी की नीतियों को लेकर सरकार को घेरा।
सम्मेलन में जिले की विभिन्न विधानसभाओं से आए विधायक, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में बछरावां विधानसभा के तीनों ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्षों, सपा यूथ के विधानसभा अध्यक्ष मुनेश्वर रावत, श्रवण कुमार रावत, राधे रावत, विकास वर्मा, मुन्ना मिश्रा, पूर्व प्रधान अंकित, सौरभ प्रजापति, सतीश यादव, राम प्रकाश पासी, रामकिशन, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद ईसरदा, सोनू, प्रदेश सचिव गिरधारी लाल लोधी, ओम प्रकाश रावत, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भानु पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी, बछरावां ब्लॉक अध्यक्ष देशराज यादव, महाराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष अमर यादव तथा जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवता दिन, अखिलेश पासी, रामकिशन पासी, राम प्रकाश, सत्यम यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।