सिरौली गौसपुर। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित रसोइया सम्मान समारोह एवं प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सिरौली गौसपुर सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों के सम्मान के साथ उनके परिवारों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस योजना से प्रदेश के 3.5 लाख रसोइयों एवं उनके परिवारों को लाभ मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद सिंह रहे।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, सुषमा सिंगर, बबलू सिंह, अमित भैया राम जी, पहलाद कनौजिया, प्रशासनिक अधिकारी, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित क्षेत्र के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रसोइयों के योगदान और उनके कल्याण को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।