बाराबंकी। विकासखंड सिरौलीगौसपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों एवं नालियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सफाई कर्मियों को उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क एवं सफाई किट का वितरण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नियाज़ अहमद, ग्राम पंचायत सचिव मनीष शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सोनी, कोटेदार हाजी नसीम, हाफिज रफीक अहमद मोहम्मद अनस, सलमान, रियाज भुट्टू व रितेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने ग्रामवासियों से स्वच्छता बनाए रखने और सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की।
ग्राम प्रधान ने कहा कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है और ग्राम पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके
आकाश कुमार सिद्धार्थ की रिपोर्ट सिरौलीगौसपुर