महिला कल्याण विभाग बाराबंकी के जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम हेतु कार्यक्रम का आयोजन
जमील उर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज बाराबंकी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हब फॉर एम्पांवरमेंट की प्रभारी मीना पाल, वन स्टाफ सेंटर मैनेजर योगिता शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अमित कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी जूही सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट रुचि शर्मा, नेहा सिंह, पैरामेडिकल नर्स शिव कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अवधेश कुमार, प्रधानाचार्य सदा फातिमा रहे। प्रभारी मीना पाल ने लैंगिक अपराध अधिनियम 2012, बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल विवाह के बारे में जानकारी दी। रुचि शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दिया। वन स्टाफ सेंटर मैनेजर योग्यता शुक्ला ने वन स्टाफ सेंटर के बारे में जानकारी दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अमित कुमार ने मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए 1098 के बारे में जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी जूही सिंह ने महिला हेल्पलाइन 181,1090, एंबुलेंस सेवाएं 102 ,108, साइबर सेल 1930 टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर अवधेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते है उनके विकास के बारे में चिंतन करना तथा कुछ ठोस प्रयास करना देश की जिम्मेदारी है देश का समुचित विकास बच्चों के विकास के बिना संभव नहीं है बच्चों के विकास से देश के विकास को मजबूती मिलती है जितना शक्तिशाली देश के बच्चे होते हैं उतना ही उस देश का युवा प्रभावशाली बनता है और उतना ही उज्जवल उस देश का भविष्य होता है उन्होंने बालिकाओं-महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित कानून योजनाओं सुविधाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम ,दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, अशोभनीय चित्रण निषेध अधिनियम, के बारे में जानकारी दी इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सदा फातिमा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में अध्यापक गण व तमाम छात्राएं मौजूद रहे।