पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में “नए कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान 2.0” संचालित किया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय हिंदी आदर्श उजाला संवाददाता रईस अजीम पीलीभीत से

 

अभियान का उद्देश्य आमजन एवं छात्र/छात्राओं को भारतीय दंड संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर प्रख्यापित भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की जानकारी प्रदान कर उन्हें विधिक रूप से जागरूक करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 30.10.2025 को थाना अमरिया पुलिस द्वारा *द ग्रेट इंटर कॉलेज, कस्बा अमरिया, जनपद पीलीभीत* में छात्रों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान थाना अमरिया पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नए कानूनों एवं पुराने कानूनों के मध्य अंतर, नई जोड़ी गई धाराओं, तथा विलोपित प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के उपरांत छात्रों के बीच क्वेश्चन-आंसर सत्र एवं क्विज़ शो आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी छात्रों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए, जिनमें नए कानूनों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर लिखवाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में कानून के प्रति जिज्ञासा, समझ एवं जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *