राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश
आदर्श उजाला मंडल ब्यूरो रिपोर्ट
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद के कर्मचारियों ने पूर्व से चली आ रही मांगों को लेकर दो दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर ही लोकतांत्रिक तरीके न से मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।
बुधवार को जनपद मुख्यालय पर वं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने लंबित एचआर पॉलिसी, वेतन वृद्धि, हस्तांतरणनीति, भत्ता और बीमा लागू न करने को लेकर सांकेतिक धरना दिया है। मांगों का उल्लेख करते हुए पत्रक प्रदर्शित किए। साथ ही कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया करीब 11-12 वर्षों से चली आ रही मांगों को लेकर सरकार का रवैया उदासीनता भरा है, इसके चलते एनआरएलएम कर्मचारी दो दिनों तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदेश व्यापी दो दिवसीय सांकेतिक कार्य बहिष्कार की तिथि 24 से 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस दौरान मुख्य रूप से अवधेश उपाध्याय एवं ऑफिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *