जेकेएसएस की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर की गई चर्चा

 

आदर्श उजाला से पीलीभीत क्राइम ब्यूरो चीफ हिकमत शाह

खबर जनपद पीलीभीत के तहसील कली नगर क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा स्थित ग्राम पंचायत बूंदीभूड़ के पंचायत भवन में जनकल्याण सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत की काफी महिलाएं व पुरुषों ने संगठन को मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए भाग लिया साथ ही प्रयागराज के कुंभ मेले में जिन श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई उनकी याद में 2 मिनट का मौन धारण भी किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह संगठन सामाजिक संगठन है जो भारत के सात राज्यों में कार्यरत है जो आज दबे कुचले गरीब असहाय किसान मजदूर के लिए संगठन बढ़-चढ़कर कार्य कर रहा है। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ने पर सारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि लोगों का उत्पीड़न भी नहीं होने देंगे। यह संगठन हर जाति तथा हर वर्ग के लोगों के लिए लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह, तहसील उपाध्यक्ष सदर, नगर अध्यक्ष चंद्रकांत, ग्राम पंचायत अध्यक्ष सरिता देवी, ग्राम संगठन मंत्री राजकुमारी, ग्राम सचिव गुड़िया राजभर, शिव जन्म, रामबदन राजभर बाबूराम कश्यप, संजय कश्यप, श्याम बिहारी, परमिंदर कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *