करंट लगने से मायके में विवाहिता की मौत, परिवार में पसरा मातम

ब्रेकिंग न्यूज़
हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

हाथरस। वर्षा कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। सुबह वह घर में सफाई कर रही थी। इस बीच वह कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में उसे शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर स्थित मायके में आई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी 24 वर्षीय वर्षा रावत पत्नी मनोज दीक्षित का कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में मायका है। वर्षा कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी। सुबह वह घर में सफाई कर रही थी। इस बीच वह कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्य उसे शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही ससुराल व मायके में मातम पसर गया। वर्षा की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *