ब्रेकिंग न्यूज़
हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट
सुबह से कई इलाकों में रहा बिजली संकट, दोपहर बाद हुई आपूर्ति बहाल
हाथरस। बिजली संकट रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह लोग पानी को लेकर परेशान रहे। अधिकांश घरों में पानी की टंकी भी खाली हो गईं। जिसके बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई। शहर के अलीगढ़ रोड नवल नगर प्रगति पुरम व आगरा रोड गिजरौली स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर लाइन मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य कराया गया। जिसके चलते दोनों ही उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लोगों को पेयजल संकट की समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। प्रगतिपुरम स्थित सब स्टेशन पर हुए कार्य के चलते नवल नगर, औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड आदि इलाके की सुबह आठ बजे से दस बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा आगरा रोड स्थित गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े आगरा रोड स्थित बीएच ऑयल मिल रोड, कल्याण कॉलोनी, चामड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, चक्की बाजार, गली मालिन आदि इलाकों की दोपहर 11 से दो बजे बिजली गुल रही।बिजली संकट रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह लोग पानी को लेकर परेशान रहे। अधिकांश घरों में पानी की टंकी भी खाली हो गईं। जिसके बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई। ऐसे में आस-पास लगे हैंडपंप से लोग पानी भरने के लिए मजबूर रहे। घरेलू काम-काज भी नहीं हो सकें। दोपहर में बिना बिजली के एसी, कूलर और पंखा भी शोपीस बने रहे। करीब 10 हजार आबादी प्रभावित रही। उमस और गर्मी में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।