जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन ने किया सम्मानित

 

बाराबंकी।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में प्रदेश स्तर पर अपने जनपद का मतदान प्रतिशत उत्कृष्ट आने एवं सकुशल मतदान सम्पन्न कराने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येन्द्र कुमार को उनके कार्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह,अंग वस्त्र व सम्मान पत्र भेंटकर *उत्कृष्ट मतदान सेवा सम्मान 2024* से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी धर्मराज यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश महासचिव राज बहादुर यादव,प्रदेश विधि सलाहकार दान सिंह यादव एडवोकेट,मंडल अध्यक्ष अयोध्या विनय कुमार यादव,जिला प्रभारी संजय यादव,प्रमुख जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुमार,जिला मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार, तहसील संरक्षक सिरौलीगौसपुर विजय सिंह,युवा तहसील अध्यक्ष नवाबगंज अर्पित तिवारी,मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष गायत्री रावत,मातृशक्ति तहसील अध्यक्ष नवाबगंज सुमन सिंह,मातृशक्ति तहसील प्रभारी फतेहपुर आंचल राज,मातृशक्ति ब्लॉक अध्यक्ष देवा नीलम देवी,मातृशक्ति ब्लॉक उपाध्यक्ष देवा मंजू देवी व विमला देवी,ब्लॉक संगठन महासचिव देवा मोहम्मद आमिर,युवा ब्लॉक अध्यक्ष देवा कुमार अमन उर्फ देवा यादव ,विवेक कुमार वर्मा एडवोकेट,जसवंत सिंह,राजमल,सचिन वर्मा सहित करीब दो दर्जन से अधिक संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

आदर्श उजाला प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट मुकेश यादव बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *