आदर्श उजाला संवाददाता बाराबंकी ऑल इंडिया उलमा बोर्ड ने देवा निवासी मोहम्मद जावेद वारसी को जिला अध्यक्ष (सामाजिक गतिविधियां) नामित किया है। इस संबंध में बोर्ड की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उन्हें जिला स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपे जाने की जानकारी दी गई है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, मोहम्मद जावेद का चयन चर्चा, आवेदन और साक्षात्कार के बाद किया गया है। पत्र में उनसे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने की अपेक्षा जताई गई है।
नियुक्ति से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याओं और जरूरतों को उठाने का प्रयास करेंगे।
मोहम्मद जावेद वारसी निवासी देवा शरीफ बाराबंकी से गरीब व आशा है बेसहारा लोगों का सहारा बनने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी करने का प्रयास करते हैं

