थाना अमरिया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणों को मय चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया

*थाना अमरिया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणों को मय चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।*

आज दिनांक 17.04.2023 को थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पीलीभीत के निर्देशन में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पीलीभीत व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय जनपद पीलीभीत के कुशल नेतृत्व में, अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित चल रहे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 457/380/411 भादवि0 व मु0अ0सं0 68/2023 धारा 379/411 भादवि0 से सम्बन्धित चोरी हुये सामान जियो ट्रैक्स टाईल बैग(GEO बैग ) कुल 19 अदद, एमटी सीमेन्ट बैग ( EC बैग) कुल 100 अदद , चैकवार प्लेट का एक टुकडा तथा एक अदद मोटर साईकिल HERO HF DELUX रजि0 नं0 UP 26 Z 2117 को अभियुक्त सोहिल पुत्र नवाब हसन मूल निवासी ग्राम कैमोर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत हाल निवासी ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं नगर से मय 01 अदद देशी तमन्चा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त इलियास पुत्र रफीक शाह निवासी ग्राम ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं से मय 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ नहर विभाग गोदाम डयूनीडाम के पास से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई । गिरफ्तार अभियुक्तगण 1.सोहिल पुत्र नवाब हसन मूल निवासी ग्राम कैमोर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत हाल निवासी ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं नगर 2. इलियास पुत्र रफीक शाह निवासी ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं उत्तराखण्ड उपरोक्त के विरूद्ध थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पर क्रमशः मु0अ0सं0 69/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 70/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत किये गये । गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को मय बरामद माल मशरूका के मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सोहिल पुत्र नवाब हसन मूल निवासी ग्राम कैमोर थाना अमरिया जनपद पीलीभीत हाल निवासी ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं नगर उत्तराखण्ड
*अपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0स0 67/2023 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
02. मु0अ0स0 68/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
03. मु0अ0सं0 69/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
*2.* इलियास पुत्र रफीक शाह निवासी ग्राम ग्राम बधौरी थाना सितारगंज उधमसिहं उत्तराखण्ड
*अपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0स0 67/2023 धारा 457/380/411 भादवि0 थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
02. मु0अ0स0 68/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना अमरिया जनपद पीलीभीत
03. मु0अ0सं0 70/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अमरिया जनपद पीलीभीत

*बरामदगी सामान*
01. जियो ट्रैक्स टाईल बैग(GEO बैग ) कुल 19 अदद, एमटी सीमेन्ट बैग ( EC बैग) कुल 100 अदद , चैकवार प्लेट का एक टुकडा तथा एक अदद मोटर साईकिल HERO HF DELUX रजि0 नं0 UP 26 Z 2117

*गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश कुमार शुक्ला
2.उ0नि0 श्री महेन्द्रपाल सिंह
3.का0 लोकेश कुमार
4.का0 अरूण कुमार
5.का0 सूरज कुमार

*मोहम्मद तौसीर*
*तहसील प्रभारी*
*आदर्श उजाला लाइव न्यूज़*
*पीलीभीत से*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *