तीन महीने बीतने को नहीं मिली परिवार रजिस्टर नकल

 

बाराबंकी /सिरौली गौसपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सक्त रवैये के बाद भी प्रार्थी भटक रहा दर- दर तीन महीने से अधिक बीतने को नहीं दी गई परिवार रजिस्टर नकल प्रार्थी अश्वनी त्रिपाठी ग्राम पंचायत मरकामऊ जो एक निजी समाचार पत्र व न्यूज़ चैनल का पत्रकार है प्रार्थी के पिता के द्वारा पूर्व में 3 महीने पहले अपनी ग्राम पंचायत में स्थित पंचायत भवन में पहुंचकर पंचायत सहायक को आवश्यक दस्तावेज दिए थे जिसके बाद पंचायत सहायक के द्वारा बताया गया आपका ऑनलाइन आवेदन हो गया है 5 से 6 दिन बाद आपकी परिवार रजिस्टर नकल मिल जाएगी लेकिन 3 महीने से अधिक बीतने को है लेकिन अभी तक प्रार्थी को परिवार रजिस्टर नकल नहीं दी गई प्रार्थी के पिता के द्वारा कई बार पंचायत भवन पहुंच कर जानकारी ली गई जहां पर पंचायत सहायक निधि मौर्य ने बताया की आपकी परिवार रजिस्टर नकल अभी सचिव साहब नहीं लाए हैं अब सवाल यह उठता है कि जब एक पत्रकार के परिवार के साथ जो हर एक की दबी आवाज को उठाने का कार्य करता है जब उसके परिवार के साथ वीरेंद्र तिवारी जैसे बेलगाम सचिव (कर्मचारी) ऐसा कार्य करते हैं एक छोटे से कार्य को लेकर 3 महीने से अधिक अपने दफ्तर के चक्कर लगवाते हैं तो यह आम जनमानस के साथ कैसे रवैया करते होंगे यह अपने आप में एक सोचने वाली बात है इन सभी बातों से थक हार कर प्रार्थी ने तेज तर्रार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिला अधिकारी नेहा व्याडवाल से शिकायत कर परिवार रजिस्टर नकल दिलाए जाने व सचिव पर कार्यवाही करने की मांग की अब देखना यह है सिरौली गौसपुर की नवागत तेज तर्रार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी क्या कार्रवाई करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *