सतीश कुमार बाराबंकी (। )देश में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल रही। पिछले दस साल में महंगाई कई गुना बढ़ गयी है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, खेती-किसानी के सामान, खाद-बीज, दवाई, पढ़ाई, सब कुछ महंगा हो गया है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में पी़ डी़ ए़ पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये।
श्री गौरव कुमार रावत ने आगे कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। महंगे सिलेण्डर के कारण परिवारों के लिए खाना-पीना बनाना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार में महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि गरीब परिवार रसाई गैस, सिलेण्डर, रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं। माताएं, बहनें लकड़ियां तोड़कर चूल्हा जलाने पर मजबूर है। लोगों के लिए जीवनयापन का संकट है। एक तरफ बढ़ती महंगाई का कहर है दूसरी तरफ सरकार लोगों को नौकरी रोजगार नहीं दे रही है। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। गांवो में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है।
प्रदेश सचिव सरताज चौधरी व डॉक्टर विकास यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार आम जनता से झूठे वादे करती रही लेकिन वादो को पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा लोकसभा चुनाव हारेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष केशवराम वर्मा की अध्यक्षता में तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुई उक्त चौपाल में मुख्य रूप से मास्टर रुपनारायन वर्मा, बुद्धराम वर्मा प्रधान,आषईश वर्मा प्रधान,देव नारायण वर्मा प्रधान, अवधराम वर्मा प्रधान,वहीं अहमद प्रधान,कौशल किशोर,संतराम यादव, धर्मेंद्र, राजेश, सुभाष चन्द्र वर्मा, राजेंद्र कुमार, विजय पाल,विनय, अतुल कुमार वर्मा, प्रमोद, देशराज, दीपू वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।