स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ
बाराबंकी। आज दिनांक 01 अप्रैल 2023 को जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पाण्डेय एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल द्वारा किया गया। जिसका शुभारम्भ उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेल बाराबंकी परिसर में मुख्य अतिथि मा0 मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश श्री सतीश चन्द्र शर्मा, सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत, एम0एल0सी0 श्री अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला खाद्य अधिकारी आदि उपस्थिति में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर किये गये स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का आनलाइन प्रसारण एलईडी के माध्यम से उपस्थित शिक्षकगण एवं बच्चों को दिखाया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा सत्र आरम्भ के पहले दिन ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कक्षा 01 से 08 तक के बच्चों को किया गया। मुख्य अतिथि श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2017 के पूर्व परिषदीय विद्यालयों की स्थिति बहुत दयनीय थी, माननीय मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों की टीम बनाकर कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों का सुधार कराया। नवीन शिक्षकों की भर्ती होने के बाद विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल उच्च स्तर का हो गया है। मा0 सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं स्कूल चलो अभियान एक साथ संचालित करने का उद्देश्य यह संदेश देना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है, और स्वस्थ मन होने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त विद्यालयों को कायाकल्प कर विद्यालय के भौतिक वातावरण को आकर्षक बनाने का कार्य किया गया है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पाण्डेय ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे यह हम सबकी जिम्मेदारी है। 6 से 14 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं का निःशुल्क प्रवेश अपनी नजदीकी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय में करायें। अतिथियों ने गुब्बारे हवा में छोड़ते हुए स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवीन सत्र में प्रवेश की अपील का पोस्टर जारी किया। इसके उपरांत स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को अतिथियों ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र, छात्राएं, जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, जिला समन्वयक पी0एम0 पोषण योजना डॉ0 पीयूष कुमार, जिला समन्वयक एम0आई0एस0 पुनीत श्रीवास्तव, ऋषि टण्डन, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, फिरोज अजहर, दिवाकर अवस्थी, प्रेमचन्द्र, पंकज वर्मा, सुषमा यादव, अलका गौतम, पद्म्जा पाण्डेय, विपिन कुमार, पारुल शुक्ला, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *