जिला विशेष संवाद दाता ज्ञान प्रकाश पाठक पीलीभीत
पीलीभीत÷ आज दिनांक 11.12.2023 को पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर *प्रांतीय रक्षक दल का 75वां स्थापना दिवस समारोह* का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अतुल शर्मा द्वारा परेड की सलामी ली गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड समारोह में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की सराहना करते हुए एवं परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों एवं टोली कमांडरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

