जी एस आर सी ने रचा इतिहास,अचीवर्स सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

 

पूर्व एम एल एम सहित कई संभ्रांतजनों ने दी शुभकामनाएं

 

बाराबंकी। जिले की अग्रणी संस्था जी.एस.आर.सी. इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने आज एक नया इतिहास रच दिया। कंपनी में पहली बार एक साथ पांच बड़े अचीवमेंट हासिल होने पर पूरे जी एस आर सी परिवार में जश्न का माहौल रहा। इसी उपलब्धि को लेकर आज गुरुवार को शहर के मलिक मैरिज हॉल में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य आकर्षण जे.के.ए. (जनकल्याण किसान एसोसिएशन) के चेयरमैन धर्म कुमार यादव रहे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और शानदार लीडरशिप के दम पर कंपनी का सबसे बड़ा कार फंड अचीव किया है। कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें जल्द ही कार भेंट की जाएगी।

वहीं कंपनी के अनुभवी बोर्ड मेंबर राम फल ने स्टार डायरेक्टर बनकर हाउस फंड अचीवर का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा युवा लीडर्स अक्षय सोनी, सत्यनाम और अबूदुजाना ने एक साथ सुरक्षा फंड अचीव कर कंपनी में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

आज के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक सी.एम.डी. आर.सी. यादव ने सभी डायरेक्टर्स को दस दस हजार,सिल्वर डायरेक्टर को बीस हजार और स्टार डायरेक्टर को तीस हजार रुपए को आयुर्वेद प्रोडेक्ट व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’, जे.के.ए. की मार्गदर्शक संतोष श्रीवास्तव, जीजीआईसी देवा की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या डॉ. सुविधा वत्स और बोर्ड मेंबर राम आदर्श यादव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी लीडर्स का हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर संस्थापक आर.सी. यादव ने कहा कि “धर्म कुमार यादव जैसे कर्मठ और ईमानदार लीडर ही कंपनी की असली पूंजी हैं। इनकी सफलता हर युवा के लिए प्रेरणा है।”वहीं धर्म कुमार यादव ने मंच से कहा कि जबतक अपनी टीम में चार कार फंड अचीवर नहीं बना लूंगा तबतक अपनी कार नहीं लूंगा।

कार्यक्रम में जनपद और प्रदेश भर से आए सैकड़ों महिला-पुरुष लीडर्स ,दर्जनों पत्रकार,एडवोकेट,अध्यापक,गायक एवं समाजसेवी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन जे.के.ए. के प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज यादव पत्रकार ने किया।