उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मिशन शक्ति’ आज केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन बन चुका है।
जनपद बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी के कुशल निर्देशन एवं थाना अध्यक्ष सफदरगंज अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में इस मिशन को नई गति मिली है। इसी क्रम में थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदाबाद के आदर्श इंटर कॉलेज में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में प्रभारी यमुना प्रसाद पांडेय, उप निरीक्षक सुधीर कुमार, कांस्टेबल विशाल सिंह और महिला कांस्टेबल काजल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इनके साथ प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं, ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर पैदल मार्च निकालकर नारी सुरक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को 1090, 112, 1076 जैसी हेल्पलाइन, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था। बाराबंकी पुलिस का यह प्रयास वाकई सराहनीय है।