जनपद बाराबंकी थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत महमूदाबाद के ग्राम मोतीपुरवा के लाल का कमाल, UPSSSC में जूनियर असिस्टेंट पद पर हुआ चयन
सफदरगंज / महमूदाबाद, बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम मोतीपुरवा पोस्ट महमूदाबाद के होनहार युवा मनोज वर्मा ने UPSSSC की परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मनोज वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा पूर्व प्रधान महमूदाबाद के पुत्र हैं। उनका चयन UPSSSC में जूनियर असिस्टेंट के पद पर हुआ है।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है और लोग बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं।