ग्राम महद खास में जनता से रूबरू हुए ऋतुराज, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
होली चौहारा से नहर तक रास्ते की समस्या पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश, जल्द मिलेगी ग्रामीणों को राहत
पूरनपुर/पीलीभीत। ग्राम महद खास के सचिवालय में रविवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज ने पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनता संवाद के दौरान ग्रामीणों ने होली चौहारा से लेकर नहर तक रास्ते की मुख्य समस्या को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते की खराब स्थिति के कारण आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद ऋतुराज ने मौके से ही पूरनपुर के संबंधित अधिकारी को फोन कर रास्ते के निर्माण की दिशा में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। गांव की अन्य ज्वलंत समस्याओं को भी जल्द से जल्द संबंधित विभागों के माध्यम से दूर कराने का आश्वासन दियाइस दौरान ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों से तत्काल वार्ता करने पर ऋतुराज का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि होली चौहारा से नहर तक सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से उन्हें निजात मिलेगी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान कोमिल प्रसाद, अयोध्या प्रसास, ख्योराज, नन्हे लाल,बसंतलाल, सुन्दर लाल, ईश्वर दयाल सुरेश चंद्र राठौर, राम गुलाब , रामगोपाल, नेम चंद, गांव के अन्य लोग मौजूद थे

