संयुक्त कृषि निदेशक एवं कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने पल्हरी प्रक्षेत्र का किया भ्रमण

संयुक्त कृषि निदेशक एवं कृषि विश्वविद्यालय की टीम ने पल्हरी प्रक्षेत्र का किया भ्रमण

 

बाराबंकी, 10 सितम्बर 2026।

आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल तथा उप कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र), आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के डायरेक्टर रिसर्च श्री सौरभ कुमार दीक्षित एवं उनकी टीम द्वारा जनपद बाराबंकी स्थित पल्हरी प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान प्रक्षेत्र में संचालित एवं प्रचलित विभिन्न शोध क्रियाओं तथा कृषि संबंधी गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्रक्षेत्र पर किए जा रहे शोध कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी एवं फीडबैक लिया गया।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक बाराबंकी उप कृषि निदेशक (शोध), बाराबंकी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती, भूमि संरक्षण अधिकारी कुर्सी, बाराबंकी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

भ्रमण का उद्देश्य प्रक्षेत्र पर संचालित शोध गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण, उनकी प्रगति की समीक्षा तथा कृषि क्षेत्र में शोध कार्यों को अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बनाने के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श करना रहा।

 

उप कृषि निदेशक

बाराबंकी