शिवगढ़ रायबरेली शिवगढ़के बीआरसी कार्यालय में निवर्तमान बीईओ अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी वहीं नवागंतुक ऋचा सिंह आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया

शिवगढ़ रायबरेली शिवगढ़के बीआरसी कार्यालय में निवर्तमान बीईओ अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी वहीं नवागंतुक ऋचा सिंह आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का सिद्धार्थनगर में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति होने पर मंगलवार को बीआरसी कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को माला व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित कर शिक्षकों ने उन्हें नई और बड़ी जिम्मेदारी के ढेरों बधाइयां देते हुए भावुक हो गए शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा किबीईओअनिल कुमार मिश्रा अधिकारी नहीं बल्कि हम सभी के लिए अभिभावक और सच्चे मार्गदर्शक रहे उनके कार्यकाल में जो सहयोग और सम्मान शिक्षकों को मिला उसे शिवगढ़ के शिक्षक परिवार कभी भुला नहीं पाएगा ब्लॉक में उनकी कमी हमेशा खलेगी। वहीं नवागंतुक सीईओ श्री ऋचा सिंह के आगमन पर शिक्षकों ने माला व अंग वस्त्र पहनकर एक नई ऊर्जा के साथ स्वागत किया शिक्षकों ने विश्वास जताया कि सुश्री ऋचासिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में शिवगढ़ क्षेत्र में शिक्षा नई ऊंचाइयों को छूएगा । इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षामित्र और अनुदेशक भारी संख्या में मौजूद रहे।