कस्बा बदोसरांय में मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, महामंत्री अमित भैया राम जी, नीरज वर्मा व दयाशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के साथ पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर तीनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं ग्राम पंचायत बरौलिया में शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कनौजिया, डॉ. रामानंद वर्मा, बूथ अध्यक्ष चंद्रेश वर्मा एवं जय प्रकाश वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत को पारिजात वृक्ष का स्वर्णिम पुष्प एवं प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में मरकामऊ में राकेश बाबा, स्वामी प्रसाद तिवारी व रवीन्द्र अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कोटवाधाम चौराहे पर साहब प्रसाद व रामशंकर तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात सभी नेता पवित्र तीर्थ स्थल श्री कोटवाधाम पहुंचे और बड़े बाबा श्री जगजीवन दास जी के मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और संगठन की मजबूती के लिए आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका निर्वहन सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। उन्होंने मंडल कमेटी एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, महामंत्री अमित भैया राम जी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, दयाशंकर शुक्ला, जय प्रकाश वर्मा, रामानंद वर्मा, चंद्रेश वर्मा, कल्लू विश्वकर्मा, छोटे लाल मौर्य, रवीन्द्र अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, दीपक वर्मा, आशीष अवस्थी, सुंदर लाल सोनकर, नान्हू सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।