सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। मलमास माह के बडे मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम बदोसरांय रसूलपुर,कोटवाधाम सैदनपुर, मदारपुर, करोरा। मरकामऊ आदि गांवों में विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूडी सब्जी बुंदिया,झोला चावल कढी प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया है।

मलमास माह के बडे मंगलवार को क़स्बा बदोसरांय के भन्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रसूलपुर मे रुबी व कमलेश कुमार रामसागर द्वारा आयोजित विशाल भन्डारे में सैकड़ों लोगों ने पूडी सब्जी बुंदिया प्रसाद ग्रहण किया।कमलेश कुमार,नीतिस कुमार, निखिल कुमार सूरज कुमार मखाना देवी झगरु प्रसाद आदि परसाद वितरण करके पुण्य कमाई। पारिजात धाम बरोलिया स्थित जैन राइस मिल द्वारा विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।सैदनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास आयोजित भन्डारे में डाक्टर संजय गुप्ता, डाक्टर जगदीश सरला दीदी आदि ने परसाद वितरित कर पुण्य कमाई। मदारपुर के मोती दास मन्दिर पर ननकी देवी महादेव,त्रिलोकी प्रसाद आदि ने विशाल भन्डारे में प्रसाद वितरण कर पुण्य कमाई। मरकामऊ कोटवाधाम मे आयोजित भन्डारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को कृतार्थ किया। मंगलवार के साप्ताहिक मेला में हजारों सत्यनामी श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है।