जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत आईमा में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह शोभा यात्रा ग्राम पंचायत आईमा से निकलकर ग्राम पंचायत खुसेटी में बने बालाजी के दरबार में पहुंची इस शोभा यात्रा में दूर-दूर से सभी भक्तगणों ने शोभायात्रा में भाग लिया व डीजे के धुन पर जय श्री राम के नारे लगाते हुए लोग झूमते रहे शोभा यात्रा ग्राम पंचायत खुसेटी में पहुंचने पर लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी ने हिंदू राष्ट्र शक्ति देश धर्म देवालय के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह अनुज वह प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू को माला पहनाकर स्वागत किया अभिषेक सिंह अनुज ने अपने आवास पर इस शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तगणों का मुंह मीठा कराया सभी भक्तगणों ने अभिषेक सिंह अनुज की सराहना की इस शोभायात्रा में हिंदू राष्ट्र शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अननु वह जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह अनुज तथा लाखन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश पासी दीपचंद राजकुमार दुर्गेश कुमार आदि लोग इस हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा में शामिल हुए