टिकैट गुट के प्रदेश सचिव निसार मेहंदी ने चलाया नशा मुक्त अभियान

 

सिरौली गौसपुर- बाराबंकी सतीश कुमार भारतीय किसान टिकैत के प्रदेश सचिव निसार मेहदी जल्द ही नशा मुक्त किसान अभियान की शुरुआत करेंगे यह बात आज कस्बा बदोसराय में स्थित भारतीय किसान यूनियन के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव निसार मेहंदी ने कहा है कि भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक व किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और भारतीय किसान यूनियन परिवार नशा प्रथा के हमेशा खिलाफ रहा है भारत का भोला भाला किसान व उनके बेटे सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के अभाव में पान पुकार गुटका बीड़ी सिगरेट शराब के आदी होते जा रहे हैं जिससे किसानों का आर्थिक शारीरिक नुकसान हो रहा है किसानों को इन नुकसानों से बचने के लिए 1 मार्च से नशा मुक्ति किसान अभियान की शुरुआत की जाएगी जिसके तहत गांव में किसानों के साथ बैठकर करके जागरूकता अभियान चलाकर नुक्कड़ नाटक और किसान व उनके बेटों को शपथ दिलाकर अभियान सफल बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *