आज दिनांक 24.01.2024 को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक
विवाह योजनान्तर्गत लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज, दरियाबाद, बाराबंकी में वैवाहिक
कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कुल 129 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में विवाहित 129 जोड़ों में 04 मुस्लिम तथा 125 जोड़े हिन्दू सम्मिलित हैं। उक्त
कार्यक्रम श्री सतीश चन्द्र शर्मा जी, मा० राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश सरकार की
अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री लल्लू सिंह, मा० सांसद अयोध्या सहित सम्बन्धित क्षेत्र
पंचायत अध्यक्ष, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।