उठो जागो. तब तक नहीं रुको .जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए- स्वामी विवेकानंद
आदर्श उजाला ब्यूरो, पीलीभीत।
नेहरू पार्क प्रांगण में भारत विकास परिषद ने अपने आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई, भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया की स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती संपूर्ण देश मे भारत विकास परिषद शाखओ द्वारा मनाई गई।। इसी के अंतर्गत आज स्थानीय नेहरू पार्क में पीलीभीत शाखा ने स्वामी पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया,,कार्यक्रम के प्रारंभ में विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको भारत का युवा संत बताया।।आज संगोष्ठी में भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ एसपीएस संधू ने कहा की बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि एवं धार्मिक आडंबरों से दूर रहने वाले स्वामी विवेकानंद जी ने देश ही नहीं पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया।। संगोष्ठी में वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया स्वामी विवेकानंद ने योग, राजयोग, ज्ञान मार्ग की रचना की, वह देशभक्त, दार्शनिक ,वक्त।, विचारक और लेखक थे।। आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उपाधि महाविद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रोफेसर डॉ विनय गुप्ता ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी की ज्ञानवर्धक एवं युवाओं के प्रेरक संबंधी भावनाओं को देखते हुए भारत सरकार ने 1985 में आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया, स्वामी विवेकानंद जी ने भारत के वेदांत और योग को पश्चिमी देशों में प्रचारित किया ,आपका मूल वाक्य था उठो, जागो, तब तक नहीं रुको ,जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए डॉक्टर विनय गुप्ता ने कहा आपने 1857 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन तथा दिसंबर 98 में बेलूर में रामकृष्ण मठ स्थापना की, भारत देश का दुर्भाग्य है कि 39 साल में ही स्वामी जी का निधन हो गया।। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने की तथा संचालन सचिव चौधरी सुधीर कुमार सिंह ने किया ।आज के कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संजय जिंदल ,अशोक शर्मा, रवि देव शर्मा, जगदीश सक्सेना, हरीश दुलबानी आदि अनेकों सदस्य ने कार्यक्रम में भाग लिया और स्वामी विवेकानंद की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें जन्म जयंती की श्रद्धांजलि प्रेषित की।।