अकबरपुर माइनर में व्यक्ति का मिला शव लोगों में हड़कंप।

 

बाराबंकी के तहसील सिरौलीगौसपुर के थाना दरियाबाद अंतर्गत ग्राम अकबरपुर में सोमवार को सुबह-सुबह माइनर में एक शव दिखाई पड़ा शव की खबर लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्राम अकबरपुर के लोगों ने शव पहचान लिया मृतक की पहचान मुकेश गौतम पुत्र भरतराम ग्राम अकबरपुर थाना दरियाबाद बताया जा रहा है उनके पिताजी भारत राम बताया कि यह हमारा बेटा है शनिवार की शाम को घर से निकला था तभी से यह लापता था आज सुबह सुबह इनका शव नहर में मिला जो अकबरपुर से दरियाबाद मार्ग के समीप माइनर में पड़ा हुआ मिला अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई की यह किस प्रकार की घटना है। फिलहाल दरियाबाद पुलिस के लिए यह जांच का विषय है।