शिवगढ़ रायबरेली क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुंदर भारतीय ने शिवगढ़ क्षेत्र के चिताई खेडा मजरे दहिगवां से शिवगढ़ गुमावा संपर्क मार्ग से बनने वाली 980 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का नारियल फोड़ कर सिलान्यास किया, ग्रामीणों को बरसात के दिनों में आगमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था रास्ते के बदहाली के चलते गांव के लोगों को मुख्य मार्ग पर पहुंचने में परेशानी होती थी ग्रामीणों की इस समस्या को ग्राम प्रधान प़तिनिधि मनीराम यादव ने सपा विधायक के समक्ष रखा जिसके बाद विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृत मिली सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि सड़क की लंबाई 980 मीटर और चौड़ाई 3.10 मीटर होगी इंटरलॉकिंग बनने के बाद चिताई खेड़ा के ग्रामीणों को आवा गमन में सुविधा मिलेगी बरसात के मौसम में रास्ते की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी ग्रामीणों ने विधायक श्याम सुंदर भारती की प्रशंसा की मौके पर उपस्थित मनीराम यादव उदय राज मौर्य राधेलाल रावत जगजीवन भारतीय सतीश राम कुमार लोधी गुलाम हुसैन बबलू पुत्नी महाराज बादवर प्रधान संजीव सैकड़ो लोग उपस्थित रहे