जिला बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट के अंतर्गत रामसनेहीघाट में मंगलवार को नवनिर्मित बस स्टेशन का किया गया लोकार्पण

 

लगभग 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बने इस बस स्टेशन का उद्घाटन परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के साथ किया

इस परियोजना को साकार करने में क्षेत्रीय विधायक और खाद्य रसद, एवं रसद तथा नागरिक विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही।

उद्घाटन समारोह में गायत्री परिवार के डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद मुख्य अतिथि परिवहन विभाग राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग की पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया।

दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा दरियाबाद में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने इस बस स्टेशन को उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। मौके पर उपस्थित अवधेश श्रीवास्तव ,राम सिंह वर्मा जिला अध्यक्ष ,सुरेंद्र मिश्रा , राजरानी रावत जिला पंचायत अध्यक्ष ,मुलायम सिंह यादव ,पवन कुमार वर्मा ,अनिल कुमार प्रधान, लल्लू पाल रामनारायण रावत ,अमरीश रावत नीरज श्रीवास्तव, गुड्डू प्रधान समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *