बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जन सैलाब

 

आलोक पटेल

फतेहपुर। अमौली, जनपद के सर्वाधिक कुशल राजनैतिक व्यक्तित्वों में से शुमार उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री रहे, विधानसभा बिंदकी से अपनादल(एस)के विधायक जय कुमार सिंह जैकी की मां स्मृतिशेष कृष्णा कुमारी के त्रयोदशी संस्कार में श्रद्धांजलि देने के लिए कृष्णा इंटर कॉलेज फिरोजपुर,बसंतखेड़ा में उमड़ा जन सैलाब। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्षा व केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा उत्तर प्रदेश सरकार समेत सैकड़ो राजनेताओं एवं अधिकारियों समेत हजारों जनपद वासियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन। बताते चले की विगत 7 फ़रवरी की रात बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी की 101 वर्षीया माता जी का निधन हो गया था। मां के निधन के बाद परिवार में तीनो पुत्रो कृष्ण कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह,जय कुमार सिंह जैकी ने त्रयोदशी संस्कार एवं श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान करने के केंद्रीयमंत्री एवम अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल,ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह,पार्टी के विधान मंडल दल के नेता नानपारा सीट से विधायक रामनिवास वर्मा,मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, मऊरानीपुर विधायिका डा रश्मि आर्या, विशेष सचिव अनुराग पटेल,रोहनिया विधायक सुनील पटेल,मिर्जापुर की छानबे विधायका रिंकी कोल,घाटमपुर विधायिका सरोज कुरील,मां दुर्गा पूजा समिति के मंत्री उमेश कुमार त्रिवेदी समेत पूर्व विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा,सीएमओ राजीव नयनगिरी,डा पुष्कर कटियार सहित चारों बेटियों सावित्री देवी, गायत्री देवी,जयंत्री देवी,सुमन देवी और जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार उमराव,मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता,शिवा गुप्ता,समाजसेवी संजय शुक्ला,त्रिभुवन सिंह, सुभ्रम सिंह,सुनील सिंह, डा मनीषा, बीना,बीनू,पूनम, वंदना यादव, जतिन सिंह समेत हजारों जनपदवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *