रविवार को नगर पंचायत टिकैतनगर के राम जानकी धर्मशाला पर पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय इकाई का गठन किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से कृपाशंकर शुक्ला को नगर अध्यक्ष व महामंत्री प्रवेश गुप्ता कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन व राहुल गुप्ता उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही
विशाल जैन व रामकुमार गुप्ता जिला कमेटी में मनोनयन किया गया।जिलाध्यक्ष मैं कहा कि व्यापार संगठन का गठन व्यापारियों में एकजुटता कायम करके समस्याओं को मिलजुल कर हल कराने के लिए प्रयास करने के लिए किया गया। इसी उददेश्य के साथ संगठन ने हर छोटे व्यापारी की समस्या के हल के लिए उसकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया और जहां जरूरत पड़ी वहां मिलकर संघर्ष भी किया। कहा कि छोटे से छोटे व्यापारी की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। व्यापार संगठन द्वारा समय-समय पर बैठक करके व्यापारियों की समस्याएं सुनी जातीं हैं। चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी वर्ग का अहम रोल है।व्यापारी खुद को सशक्त बनाएं ताकि उनका शोषण न हो सके।
बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।बैठक में सुनील गुप्ता पुरुषोत्तम तिवारी विशाल कसेरा नौमी लाल गुप्ता सुरेन्द्र गुप्ता रमेश यज्ञसैनी रबीश सोनी राजकुमार कौशल मुन्ना वैश्य राजकुमार निगम लाल जी शाह, रामू वैश्य
विजय वैश्य आदीश जैन सुशील गुप्ता शहीद नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।