बाराबंकी।जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शक श्रीमती संतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्मल सिंह यादव एडवोकेट के संयोजन में निरंतर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह के निर्देशन में लखीमपुर खीरी जिलाध्यक्ष भानू प्रताप गुप्ता द्वारा अपने जनपद में संगठन विस्तार करते हुए एक सूची संगठन कार्यालय भेजी गई।फोन वार्ता के माध्यम से सर्वसम्मति से हरिशंकर मौर्या को जिला संरक्षक लखीमपुर खीरी,राज कुमार गुप्ता की जिला मार्गदर्शक,दिनेश कुमार को जिला संयोजक,अमित मौर्या को जिला कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।लखीमपुर खीरी जनपद में संगठन विस्तार को लेकर चेयरमैन श्री यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह एवं जिलाध्यक्ष लखीमपुर भानू प्रताप गुप्ता का धन्यवाद देते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।साथ ही संगठन परिवार की ओर से भी चारो नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।