दिनांक 11,06,2024 आदर्श उजाला न्यूज़ जिला प्रभारी आमिर मलिक की रिपोर्ट पीलीभीत
लम्बे समय से बमरौली नगर के व्यापारियों के हितों के संरक्षण हेतु सँघर्ष रत रहे बमरौली के व्यापारी नेता संतोष शुक्ला जी के संगठन के प्रति समर्पण को नमन करते हुए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने उनको बमरौली नगर अध्यक्ष के दायित्व से सुशोभित किया है। उनके नगर अध्यक्ष होने से संगठन के सच्चे सिपाही का सम्मान और बढ़ा है। अत्यंत जुझारू और पूरे क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल के रूप में पहचान रखने वाले कर्मठ व लोकप्रिय व्यापारी राजेश गुप्ता जी को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। राजेश जी विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और निरंतर व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयासरत रहते हैं।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बमरौली
संतोष शुक्ला बमरौली के व्यवसायी घराने से आते हैं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बमरौली संतोष शुक्ला व राजेश गुप्ता के अलावा संजीव कुमार गुप्ता, शोभित सिंह, विकास अवस्थी, गोविंद सिंह, देवाशीष मिश्रा, गोविंद दीक्षित,सुनील मिश्रा,मुकेश कुमार को भी नगर टीम से जोड़ा गया है और आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास व्यक्त किया गया है कि अब बमरौली के व्यापारियों के हितों के लिए व संगठन के लिए कार्य करेंगे
बिलसंडा नगर अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने संतोष शुक्ला और उनकी टीम को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है की अब बमरौली और बिलसंडा के व्यापारियों की समस्याओं के लिए मिलकर कार्य करेंगे और संगठन के हित में कार्य करेंगे दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों के मनोनयन पर पूरी जिला कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे पूरी निष्ठा और शक्ति से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और क्रमशः जिले तथा बमरौली में संगठन को और मजबूत करने में जी जान लगा देंगे और व्यापारी समाज की शक्ति बनेंगे। उनको बधाई देने वालों में ज़िला अध्यक्ष एम ए जिलानी के अलावा ज़िला चेयरमैन अनिल महेंद्रु, ज़िला संरक्षक प्रकाश वीर सिंह ,ज़िला महामंत्री पंकज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल,प्रेम गोयल,देवेंद्र सिंह ,विक्रांत मिश्र, विक्रम सिंह,संजय पांडे,अनिल अरोड़ा, सुनील वर्मा,लघु उद्योग अध्यक्ष, नंद किशोर कश्यप ,वीरेंद्र रस्तोगी, ऋषि कन्नौजिया, रजत सागर सैनी ,जलील अहमद , प्रवीण मोहन अग्रवाल,राशिद अंसारी,हेमंत रस्तोगी,गौतम गोहा,संजीव सक्सेना, शेर सिंह, सुधीर पाल सिंह,जमाल ख़ान, राम स्वरूप मौर्य ,नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक , शलभ सिंह , मुस्तकीम ,साजिद अंसारी , मोबीन,युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा , युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी ,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव, महिला ज़िला अध्यक्ष कंचन सक्सेना ,शोभनीय सिंह , सोनिका अरोड़ा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी समेत सभी पदाधिकारियों ने नई बमरौली इकाई को बधाई दी है