मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के अनुरोध पर केद्रीय मंत्री ने रायबरेलीवासियों को दी विभिन्न सड़कमार्ग परियोजनाओं की सौगात

 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को 15 फरवरी, 2024 को रायबरेली की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्हें भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया है।
उद्यान मंत्री ने रायबरेलीवासियों की तरफ से भारत सरकार एवं केंद्रीय मंत्री का रायबरेली के लिए राजमार्ग परियोजनाओं की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति देने हेतु आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से रायबरेलीवासियों का आवागमन और सुगम हो सकेगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश में कई राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्य शुरू किए हैं। उद्यान मंत्री ने कहा कि उनके अनुरोध पर केद्रिय मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा रायबरेलीवासियांे को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विभिन्न सौगात की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *