सर्विलांस व थाना रामसनेही घाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी/शातिर लुटेरा गिरफ्तार, कब्जे से लूट के तीन अदद मोबाइल फोन व एक अदद अवैध तमन्चा मय जिन्दा कारतूस बरामद

 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.01.2024 को सर्विलांस व थाना रामसनेही घाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर मु0अ0सं0 511/2023 धारा 399/402 भादवि, मु0अ0सं0 505/23 व 509/23 अन्तर्गत धारा 392/411 भादवि थाना रामसनेही घाट में वांछित एवं *10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी/शातिर लुटेरा अरविन्द* पुत्र जसकरन निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को लखनऊ में मिल रोड के पास प्लाई फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के *कब्जे/निशांदेही पर लूट के तीन अदद मोबाइल फोन व एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद* कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामसनेही घाट पर 45/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 46/2024 धारा 411/413 भादवि पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त, लूट के मुकदमें में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त का एक गिरोह है जो रात्रि में हाईवे/सड़क के किनारे खड़े ट्रक के ड्राइवरों को ही अपना निशाना बनाकर मोबाइल व नगदी आदि वस्तुएं लूटने जैसे अपराधिक कृत्य कारित किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कई लूट की घटनाएं कारित की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि दिनांक 12.11.2023 को अभियुक्त के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भिटरिया ओवरब्रिज पास खड़े ट्रक के ड्राइवर अशोक कुमार पुत्र श्री राजाराम नि0 राजपुर थाना कानपुर देहात से मोबाइल व नगदी छीन लेने के सम्बन्ध में थाना रा0स0घाट पर मु0अ0सं0 509/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत है व दिनांक 02.12.2023 को पावर हाउस रा0स0घाट के पास लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर बने छोटे बस स्टाप पर खड़े ट्रक के ड्राइवर मो0 सहीम पुत्र मो0 हलीम निवासी गुलरिहा मजरे रायपुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या से मोबाइल व नगदी लूट लेने के सम्बन्ध में थाना रा0स0घाट पर मु0अ0सं0 505/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत है एवं दिनांक 23.12.2023 को लखनऊ-अयोध्या हाइवे पावर हाउस के पास झाड़ियों में डकैती की योजना बनाने के सम्बन्ध में थाना रा0स0घाट पर मु0अ0सं0 511/2023 धारा 399/402 भादवि पंजीकृत है।
पूर्व में ही उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगण ललित व लालचन्द को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अरविन्द पुत्र जसकरन निवासी भुड़ेहरी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी

बरामदगी-
1. एक अदद इन्फिनिक्स मोबाइल फोन (सम्बन्धित मु0अ0सं0 509/2023 धारा 392 भादवि थाना रामसनेही घाट)
2. लूट के दो अदद अन्य मोबाइल फोन
3. एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर

आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 162/2022 धारा 379/411 भादवि थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 137/2023 धारा 393/427 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 168/2022 धारा 379 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 171/2023 धारा 411/413/414 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 254/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
6. मु0अ0सं0 511/2022 धारा 380/411 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
7. मु0अ0सं0 511/2023 धारा 399/402 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
8. मु0अ0सं0 505/2023 धारा 392 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।
9. मु0अ0सं0 509/2023 धारा 392 भादवि थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी।

पुलिस टीम-
सर्विलांस सेल-
1. उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय प्रभारी सर्विलांस सेल
2. हे0का0 रामाधार, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद
3. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 अनुज कुमार, हे0का0 पवन गौतम, का0 शैलेन्द्र कुमार

थाना रामसनेही घाट-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश तिवारी थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
2- अति0प्र0नि0 श्री बृज किशोर सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
3- उ0नि0 शशिकान्त सिंह चौकी प्रभारी हथौदा थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
4- हे0का0 सौरभ सिंह थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी
5- का0 जितेन्द्र सिंह, का0 आनन्द कुमार थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *