वाहन की जोरदार टक्कर से मासूम की हुई मौत

 

टिकैतनगर बाराबंकी । कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम सिकलिकपुरवा में बनगाँवा मोड़ के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेजा है।

कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम बनगाँवा मोड़ निवासी रुमाईशा (5) पुत्री मो० अतीक घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे स्थित गुमटी (दुकान) से कुछ खाने का समान लाने जा रही थी। इसी दौरान दरियाबाद की ओर से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इतने में ही पिकअप चालक अपने वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर गायब हो गया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस ने शव को पी एम के लिए भेजा है। कोतवाल संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि उचित कार्रवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *