रामसनेहीघाट बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हथौधा चौकी के निकट सोहेलपुर गांव में आज सुबह एक नीलगाय कुएं में गिर गई। उसके बाद ग्रामीणों ने नीलगाय को निकालने की काफी कोशिश की लेकिन नीलगाय को निकालने में सफल न हो सके ।इसके बाद ग्राम प्रधान आकाश सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है वन विभाग और फायर बिग्रेड की टीम के प्रभारी चंद्र भूषण शुक्ला अपने सहयोगी फायर मैन अभिषेक मणि तिवारी फायर मैन आशीष पाल कुलदीप चालक शाहनवाज खा एवं पत्रकार मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचेकर कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित निकाल लिया गया।इसके बाद मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर नीलगाय काउपचार भी कराया गया ।