उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय निषाद, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक बधाई संदेश में दोनों मंत्रीगणों ने कहा है कि गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा देता है। कठिन संघर्ष एवं लम्बी लड़ाई के बाद हमारा देश गुलामी की जंजीरो से मुक्त हुआ था, इसके लिए हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी।
मंत्रीगणों ने संदेश में यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो नये भारत का सपना देखा था, उसको देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पूरा हो रहा है। आज का भारत एक नया भारत है। जिसकी धमक पूरी दुनिया में सुनी जा रही है।
मंत्रियों ने गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षाे उल्लास के साथ मनाने की कामना करते हुए भारत को विश्वगुरू बनाने के मार्ग को प्रशस्त करने में अपना श्रेष्ठतम योगदान देने की अपील भी की है।