राम रक्षा संघ एवं महावीर सेवा की मीटिंग आज दिनांक 24-11- 2023 को पूरनपुर नगर के होटल में की गई जिसकी उपलब्धियां के बारे में राम रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित कौशल मिश्रा द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महोदय की प्रशंसा की गई और उनका फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया l
पूरनपुर नगर में राम रक्षा संघ एवं महावीर सेवा की मीटिंग का आयोजन पूरनपुर नगर के होटल में किया गया जिसका पूरा कार्यभार राम रक्षा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रूम सिंह यादव व संजीव अग्रवाल ने संभाला और कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया l रूम सिंह यादव व संजीव अग्रवाल और समस्त कार्यकताओं ने राम रक्षा संघ को जिला पीलीभीत में प्रसिद्ध करने का संकल्प लिया है राम रक्षा संघ एव महावीर सेना की पूरी टीम को अपना-अपना दायित्व सोपा गया और फूल माला व पटका डालकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर राम रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित कौशल मिश्रा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा, प्रदेश सचिव रूम सिंह यादव ,जिला अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, हिमांशु सिंह पत्रकार ,अवधेश कुमार पटेल, शेर सिंह, सुनील पांडे, श्री भगवान, जितेंद्र कुमार, रोहित शर्मा, राजीव कुमार श्रीवास्तव, गौरव वर्मा ,सुखदेव गिरी, ओमकार पांडे, धर्मेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर यादव, राजपाल वर्मा, अनुज यादव, महिपाल शर्मा, सुनील गुप्ता, सर्वेश शर्मा, प्रेमपाल वर्मा, रतन सिंह ,डॉक्टर मुनीता सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता कारण मौजूद रहे l