अंबिका स्कूल की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने किया शुभारंभ

 

रामनगर। रानी बाजार स्थित अंबिका स्कूल ऑफ एजुकेशन में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया। नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने दौड़, शॉट पुट, ब्रॉड जंप और रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मैदान में दमखम दिखाया। खेल मैदान पर बच्चों का उत्साह और जीत का जज्बा देखने लायक रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शपथ दिलाई। मार्च पास्ट में विद्यार्थियों के अनुशासन और सामूहिक तालमेल ने सभी का मन मोह लिया।

 

मुख्य अतिथि केपी तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी नियमित रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

 

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सुशील सिंह, सोमिया सिंह, प्रधानाचार्या उषा सिंह, सभासद आशुतोष शुक्ला, दिनेश शुक्ला, सुशील मिश्रा सहित शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूदगी