जान मोहम्मद व्यौरो चीफ आर्दश उजाला जिला बलरामपुर
देवीपाटन मंदिर / बलरामपुर आज दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार भजन एवं लोकगीत गायक टीम लीडर कृष्ण मुरारी एवं दर्शन मिश्रा के अगुवाई में देवीपाटन मंदिर प्रांगण में मां पाटेश्वरी देवी के दरबार में सबसे पहले माता जी का पचरा गीत लोकगीत गायक कृष्ण मुरारी बखूबी माता जी का बखान करते हुए बहुत अच्छे ढंग से गीत प्रस्तुत किया गया और उनके टीम के द्वारा संपन्न किया गया। सबसे पहले माता जी का भजन प्रस्तुत किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया मंच का संचालन दर्शन मिश्रा गायक के द्वारा किया गया साथ में हारमोनियम वादक घनश्याम निषाद एवं मंजीरा वादक श्री राम नाल वादक कृष्ण मुरारी एवं साथी कलाकारों के द्वारा आज का कार्यक्रम बहुत ही सुगम तरीके से संचालित करते हुए माता के चरणों में हाजिरी लगाई गई जिसमें देवी गीत एवं माता जी का पचरा आदि प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देवीपाटन मंदिर के महंत एवं बलरामपुर प्रशासन का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा जिससे कार्यक्रम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो पाई और कार्यक्रम को सफल बनाया गया।