सफदरगंज (बाराबंकी)। सावन की कजरी तीज के पावन अवसर पर थाना सफदरगंज क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पार्वती-शिव विवाह महोत्सव और तिलक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
मंदिर परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। भोलेनाथ और माता पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पार्वती-शिव तिलक उत्सव संपन्न हुआ, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस पावन आयोजन में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अजय कुमार वर्मा, प्रदीप राठौर, संत प्रसाद यादव, मुकेश जायसवाल, कमल कांत गुप्ता, अमित गुप्ता और हरिराम जायसवालअंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने कजरी तीज पर अखंड सुहाग की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी सफदरगंज *अमर कुमार चौरसिया* पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं मंदिर परिसर में डटे रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जिसके चलते पूरा आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।