पुलिस को मिली सफलता शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार 7 घटनाओं का खुलासा

 

बताते चलें बाराबंकी में स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर 07 घटनाओं का किया गया सफल अनावरण

 

बता दे की कब्जे/निशादेंही से चोरी की विभिन्न घटनाओं से संबंधित 04 अदद ई-रिक्शा, 05 अदद मोटरसाइकिल, 21 अदद ई-रिक्शा बैटरी व अवैध देशी तमंचा मय कारतूस बरामद

 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत 26.08.2026 को स्वाट/सर्विलांस तथा थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 01 शातिर आटोलिफ्टर इस्लामुद्दीन उर्फ बाबू पुत्र मेराजुद्दीन निवासी शाह कटरा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को लखनऊ-अयोध्या हाइवे, रसौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है

 

अभियुक्त के कब्जे/निशादेंही से 04 अदद ई-रिक्शा, 05 अदद मोटरसाइकिल, 21 अदद ई-रिक्शा बैटरी तथा एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया गया,

 

उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 368/2026 धारा 317(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, अभियुक्त गांव/कस्बों में रेकी करने के पश्चात सार्वजनिक क्षेत्र /भीड़ वाले क्षेत्रों में खड़े वाहनों को चिन्हित कर चोरी करता था।

 

अभियुक्त द्वारा कई बार ई-रिक्शा बुक किए जाते थे तथा ई-रिक्शा के ड्राइवर को किसी बन्द घर के बाहर ले जाकर कहता था कि अभी घर में ताला लगा है आप यहाँ बैठो मैं चाभी लेकर आता हूँ। इस प्रकार ई-रिक्शा चालक को भ्रमित करके चुपके से ई-रिक्शा चोरी करके ले जाता था।